Mirzapur News: कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के बबुरा भैरोदयाल गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान, सिंचाई के लिए रखे पाइप जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग ढ़ाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गृहस्वामी दुर्गा मौर्य ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य मकान के आगे वाले हिस्से में सो रहे थे। रात लगभग साढ़े बारह बजे मकान के पीछे हिस्से में आग की लपटें उठती देख लोगों की नींद खुली। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दो मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: गौनाहा में आग से एक घर जला सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.