मिर्जापुर, अगस्त 4 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज,(मिर्जापुर)। क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में सोमवार की देर शाम को अपने कच्चे मकान के भीतर बंड़ेर में दुपट्टे का फांसी लगाकर महिला ने जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बंजारी कलां गांव निवासी बाबूलाल कोल की 27 वर्षीया पत्नी एकादशी देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर बंडेर में दुपट्टे के फंदे पर झूल कर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार एसआई कृपाशंकर यादव ने घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मायका हलिया क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव में स्थित है। मृतका को दो लड़की और एक लड़का है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...