Mirzapur News: कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा जख्मी
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी में सोमवार की शाम पांच बजे कंटेनर की चपेट में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। चालक कंटेनर में फंसी बाइक को दो सौ मीटर दूर घसीट ले गया था। उसके बाद कंटेनर छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना का विवरण प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी गांव निवासी 45 वर्षीय पवन तिवारी देहात कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी 60 वर्षीय योगेंद्र उर्फ बबलू दुबे के साथ बाइक से मध्य प्रदेश गए थे। देर शाम वहां से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के जालिम मोड़ और बड़का मोड़ के बीच पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक कंटेनर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.