मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शनिवार शाम को नायब तहसीलदर मड़िहान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र एवं सीएचसी की पुरानी बिल्डिंग में छुपा कर रखी गई लगभग 19 पेटी प्राइवेट दवा पाई गई। नायब तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए पकड़ी गई दवाओं को सील कर केंद्र संचालक को नोटिस जारी की गई।

शिकायती पत्र और जांच क्षेत्र के भीटी गांव निवासी रूपक दुबे ने उप जिलाधिकारी मड़िहान को शिकायती पत्र सौंप प्रधानमंत्री जन औषधिकेंद्र की जांच कराने की मांग की थी। शिकायती पत्र के आधार पर एसडीएम ने शनिवार को नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा को जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार के औचक निरीक्षण में विभिन्न 19 कंपनियों की दवाएं बरामद की गईं। आरोप...