Mirzapur News: ऑटो की चपेट में आने से दस बत्तख की मौत
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जसवां गांव के पास गुरुवार की शाम आटो की चपेट में आने से दस बत्तख की मौत हो गई। गांव में एक घर के दरबे से निकलकर बत्तख सड़क पर आ गए। उसी दौरान आटो की चपेट में आने से दस बत्तख की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर भाग रहे आटो चालक को पकड़ लिया। चालक से मुआवजा की मांग करने लगे। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.