मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के घंटाघर मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक घंटाघर को म्यूजियम के रूप देने के कवायद में तेजी आ गई है। शनिवार को दिल्ली से आई केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम ने घंटाघर का निरीक्षण किया। लगभग डेढ़ दशक प्राचीन (1891) लगभग 100 फुट ऊंचे चुनार के गुलाबी पत्थरों पर उकेरे गए रोमन शैली की कलाकारी के अद्भुत नमूने को पुरातत्व विभाग के दिल्ली से विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स की एक टीम ने घंटाघर का गहन निरीक्षण किया। टीम ने घंटाघर की संरचना, वास्तुकला, क्षतिग्रस्त हिस्सों और उसकी मूल डिजाइन का बारीकी से अध्ययन किया। साथ ही फोटोग्राफी,मापन और संरचनात्मक परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। बताया गया कि टीम जल्द ही एक विस्तृत कार्य प्रस्ताव (डीपीआर ) तैयार कर पुरातत्व विभाग को सौंपेगी। कार्य योजना के तहत घंट...