Mirzapur News: एसपी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का किया उद्घाटन
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। गैपुरा चौकी परिसर में सावन मास के पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को चौकी परिसर में स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराके भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा व विधि-विधान से की गई। मंदिर का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया। इस दौरान एडिशनल एसपी नितेश सिंह, सीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी अजीत सिंह सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान चौकी प्रभारी गैपुरा सुरेश चंद द्विवेदी ने विधि-विधान से कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव, संतोष पाठक, अनिल गुप्ता, त्रिभुवन मौर्या, सत्य प्रकाश मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- G...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.