Mirzapur News: एसडीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने समाप्त किया आंदोलन
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अजीत कुमार और तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा के साथ हुई वार्ता के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। बैठक में दोनों अफसरों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने धारा-24 व 34 की पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण, राजस्व निरीक्षकों के स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा, तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा वादकारियों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। अधिवक्ताओं और वादकारियों के हितों को ध्यान में रखक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.