मिर्जापुर, जुलाई 8 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार ने मंगलवार को अहुगी कला स्थित साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद के स्टाक, वितरण व्यवस्था एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्टाक रजिस्टर का सत्यापन करते हुए गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद की मात्रा का वितरण रजिस्टर से मिलान किया।

निरीक्षण प्रक्रिया एसडीएम ने सचिव को निर्देशित किया कि किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खाद की उपलब्धता, मूल्य और वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने टोकन व्यवस्था में हो रही देरी की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दि...