मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र 395-छानबे (अजा) की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियां शुरु कर दी गई है। हलिया ब्लॉक सभागार में गुरुवार को एसडीएम लालगंज/ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजीत कुमार ने बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: किसी प्रकार की त्रुटि होने पर बीएलओ से संपर्क करेंमतदाता सत्यापन का प्रशिक्षण उन्होंने सभी बीएलओ को 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में फार्म-6, 7 और 8 को सही ढंग से भरने, मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करने तथा दो जगह नाम जुड़े...