मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित किला परेड ग्राउंड के पूरब तरफ आरटीसी कालोनी के पास सड़क के पटरी पर अनाधिकृत रूप से कराएं जा रहे बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को मंगलवार को उप जिलाधिकार चुनार अनेग सिंह के निर्देश पर बंद करा दिया गया।पक्कापुल से भरपुर तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुए सीमांकन में आरटीसी आवास के पूरब तरफ बना बाउंड्रीवाल सड़क सीमा की जद में आ गया था। जिसे सड़क निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया था। कालोनी में रहने वाले पुलिस रिक्रूट मजदूर लगाकर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए नींव की खुदाई करवा रहे थे। अनाधिकृत रूप से हो रहे निर्माण कार्य को संज्ञान लेते हुए एसडीएम अनेग कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग को वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।मौके पर पहुचें लोनिवि के अधिकारियों ने सीमांकन...