Mirzapur News: एरियर घोटाले में आरोपी पर एक और एफआईआर दर्ज
मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। लघु डाल नहर प्रखंड में 16 करोड़ रुपये के कथित एरियर घोटाले में मंगलवार को कार्रवाई तेज हो गई। लघु डाल नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता ने मुख्य आरोपी अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार के खिलाफ शहर कोतवाली में दूसरी रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, कथित 344 फर्जी कर्मचारियों को भुगतान से संबंधित फाइल जांच और ऑडिट के लिए प्रयागराज भेजी गई है। घोटाले में तीन अन्य लिपिकों के भी चिह्नित होने से विभाग में खलबली मची है। मिर्जापुर कैनाल डिवीजन के लघु डाल नहर प्रखंड में कथित तौर पर 344 फर्जी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया था। ऑडिट टीम ने 18 अक्टूबर को इस घोटाले का खुलासा किया था। इसकी जानकारी मिलने पर मिर्जापुर कैनाल डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.