Mirzapur News: एरियर घोटाले की धनराशि बैंक खाते में मंगाने वाले दो गिरफ्तार
मिर्जापुर, नवम्बर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । शहर कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर कैनाल डिविजन के लघु डाल नहर प्रखंड के कथित 344 फर्जी कर्मचारियों के 16 करोड़ रुपये के एरियर घोटाले की धनराशि अपने बैंक खाते में मंगवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घोटाले के मुख्य आरोपी एकाउंटेंट जितेंद्र से सांठगांठ कर अपने बैंक खाते में एरियर की धनराशि मंगवाते थे। इसके बाद बैंक से निकाल कर अपना हिस्सा लेने के बाद शेष धनराशि जितेंद्र और राधा कांत सिंह को दे देते थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
एरियर घोटाले की जांच सिंचाई विभाग के मिर्जापुर कैनाल डिविजन के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार अधिशासी ने बीते 18 अक्तूबर को शहर कोतवाली में एरियर के मद में 16 करोड़ रुपये का घोटाला किए जाने का रपट दर्ज कराया था। शहर कोतवाल दयाशंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.