मिर्जापुर, सितम्बर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के बल्ली का अड्डा स्थित बसंत इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को सदस्यता अभियान चालने के लिए पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों, विद्यार्थी के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते दोपहर बाद कक्षाएं स्थगित कर दी गईं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों एवं छात्रों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए विद्यालय के अंदर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एबीवीपी कार्यकर्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य से लिखित रूप से माफी मांगने पर अड़े रहे।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर कटरा कोतवाली पुलिस भी विद्यालय में पहुंच गई। पुलिस ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सारी कोशिशें विफल रहीं। दोनों पक्षों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते र...