Mirzapur News: एनसीसी के कैडेटों ने रन फार यूनिटी के तहत लगाई दौड़
मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: अदलहाट। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को आदर्श इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनसीसी के कैडेटों ने रन फार यूनिटी के तहत दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि शेखर भट्ट एवं शिक्षकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। एनसीसी कैडेटों व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। 'रन फॉर यूनिटी' का भी आयोजन किया गया। एनसीसी के कैडेटों ने विद्यालय परिसर से अदलहाट बाजार होते हुए शर्मा रोड तक दौड़ लगाई। दौड़ को विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता एवं प्रवक्ता अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कालेजों में 'रन फॉर यूनिटी' का भी आयोजन इसका आयोजन शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.