मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: विन्ध्याचल (मिर्जापुर)। विन्ध्याचल शारदीय नवरात्र मेले के प्रथम दिन पुलिस महानिदेशक वाराणसी ज़ोन नवीन अरोड़ा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्था संबंधित जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के बाद उन्होंने व्यवस्था में सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान विन्ध्याचल मंडल की डीआईजी पूनम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार , पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित जनपद के आलाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...