Mirzapur News: एडीजी ने परिवार संग मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा ने परिवार संग शुक्रवार की दोपहर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। परिक्रमा पथ पर बने हवन कुंड में आहुति दी। दर्शन पूजन के बाद पुलिस अधिकारियों से विंध्य धाम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। दोपहर एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा परिवार संग विंध्याचल पहुंचे। पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचते हुए जिले के पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गणेश द्वारा से होते हुए मां विंध्यवासिनी के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन किए। पुरोहित धीरज मिश्र ने दर्शन पूजन कराया।दर्शन के बाद परिक्रमा पथ परिसर में बने हवन कुंड में वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन यज्ञशाला में आहुति देकर अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए मां से प्रार्थना किए। एडीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.