मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । शारदीय नवरात्र मेला विंध्याचल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में कुल 2526 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एटीएस, पीएसी और आरआरएफ की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। मेला क्षेत्र में निगरानी के साथ भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मेला क्षेत्र में कुल 363 ड्यूटी स्थलों को 10 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के लिए पीएसी बल की दो कंपनी और एक प्लाटून, एसडीआरएफ की दो प्लाटून, एटीएस की ...