मिर्जापुर, अगस्त 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने आमने-सामने स्थित दो आभूषण दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोर चैनल का ताला काटकर और शटर उठाकर दोनों दुकानों में दाखिल हुए।

घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। भावा बाजार निवासी सगे भाई अजय सोनी और शिवकुमार की आमने-सामने आभूषण की दुकानें हैं। शुक्रवार शाम दोनों भाई दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह अजय ने दुकान का शटर टूटा और सामान बिखरा देखा। जानकारी होने पर शिवकुमार भी मौके पर पहुंचे। दोनों दुकानों से करीब पांच से छह लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों में भय क्षेत्र में...