Mirzapur News: एक माह के भीतर साइडवाल गिरकर ध्वस्त
मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहरौरा बांध से निकली बेलहर माइनर की भदावल गांव के समीप निगोटा बाबा के पास माइनर में सिंचाई विभाग की तरफ से लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया साइडवाल और पिचिंग का निर्माण कार्य पूरा होने के एक माह के अंदर ही ध्वस्त हो गया। माइनर के साइडवाल के गिरने से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। किसानों ने जिलाधिकारी से जांच कराके कार्यवाही करने की मांग की है।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया किस्म का सीमेंट व अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। जिसके चलते साइडवाल कुछ ही दिनों में टूटकर गिरना शुरु हो गया है। क्षेत्र के किसान समीर कुमार, अजीत विश्वकर्मा, संजय बियार, दिनेश कुमार, कमलेश सहित अन्य लोगों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.