Mirzapur News: एक पावर प्लांट में सर्पदंश से मजदूर की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरी स्थित निर्माणाधीन एक पावर प्लांट में शनिवार की भोर सर्पदंश से मजदूर की मौत हो गई। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुपड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र विश्वनाथ प्लांट में मजदूरी करता था। शुक्रवार की देर शाम साथियों के साथ भोजन के बाद प्लांट के अंदर बने लेबर कक्ष में सोया था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर मजदूर साथियों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: किसान की सर्प दंश से मौत यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: चारपाई पर सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.