Mirzapur News: एएनएम के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: हलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने एएनएम के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने एएनएम को अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में मिली कमियों को दूर करने और गर्भवती महिलाओं को समय से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाए, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.