Mirzapur News: एएचएमयूपी के छह जोन में ज्वाइंट सेक्रेटरी का चुनाव संपन्न
मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटल मैनेजर उत्तर प्रदेश (एएचएमयूपी) के ज्वाइंट सेक्रेटरी का चुनाव संपन्न हुआ। प्रदेश के छह जोन में हुए चुनाव में चार जोन में पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि दो जोन में मतदान के जरिए परिणाम घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने बधाई दी। चुनाव में कानपुर जोन से डॉ. दरक्षा परवीन, अवध जोन से डॉ. एसपी तिवारी, काशी जोन से कैफ अख्तर, ब्रज जोन से प्रदीप कुमार, गोरक्षनाथ जोन से धनंजय सिंह और पश्चिम जोन से मोहम्मद याकूब निर्विरोध ज्वाइंट सेक्रेटरी निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहाकि नई टीम संगठन को और मजबूत बनाने के साथ अपने-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.