मिर्जापुर, अक्टूबर 30 -- Mirzapur News: हलिया। एआरटीओ राजेश्वर यादव ने हलिया थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग के कस्बा के पास चार मालवाहक को सीज कराया है। इस कार्रवाई से मालवाहक चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने बताया कि हलिया लालगंज मार्ग पर चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान इन वाहनों को रोककर कागजात चेक किए गए। चालकों के पास से कोई वैध कागजात नहीं मिले। हलिया थाने में वाहन को सुपुर्द कर सीज की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...