Mirzapur News: उमड़-धुमड़ कर आसमान में छाये बदरा, बूंदाबादी कर चले गए
मिर्जापुर, जुलाई 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। उमड़-घुमड़ कर आसमान में दिन भर छाये काले बादल ललचाए और हल्की बूंदा-बांदी कर चले गए। रविवार को आसमान में सुबह से ही छाये बादलों एवं ठंडी हवा के झोंकों से मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि जिले के कछवां क्षेत्र में बरसात होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद मुख्यालय से लेकर जनपद के अन्य क्षेत्रों में बादलों की अवाजाही बनी रही। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रोपी गई धान की फसलों पर संजीवनी बनकर पड़ी रिमझिम फुहार किसानों की धान की नर्सरी दोपहर बाद बूंदा-बांदी के साथ ही बादलों के गर्जन-तर्जन लगा रहा। एक बारगी लगा कि अब मूसलाधार बारिश होगी, लेकिन हवा चलने के साथ ही बादल छंट गए। किसानों के धान की नर्सरी लगभग तैयार होने की स्थिति में है। खेतों की बुआई के लिए बारिश का इंतजार है। बादल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.