मिर्जापुर, सितम्बर 15 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल मंडल के पंचायती राज उपनिदेशक समरजीत यादव ने सोमवार को राजगढ़ विकासखंड का औचक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और स्वच्छता अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​कार्यालय निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उप निदेशक ने नाराजगी व्यक्त किया।

निरीक्षण का विवरण विकास खंड मुख्यालय स्थित पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित सचिवों और एडीओ पंचायत की उपस्थिति पंजीका की जांच की। जांच में दो सचिव और एडीओ पंचायत अनुपस्थित मिले। हालांकि बताया गया कि एडीओ पंचायत अधिकारी सरकारी कार्य से लखनऊ गए ...