मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, जिला स्तरीय व्यापार बंधु एवं जीबीसी-5.0 की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान किया जाए। जिससे उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े。

उद्योगों के विकास की समीक्षा उन्होंने कहा कि जिले में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन की मंशा के अनुरूप निवेश और रोजगार सृजन को गति देने के लिए सभी व...