मिर्जापुर, अगस्त 4 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में मंगलवार सुबह ईंट लादकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल चालक को पास स्थित मध्यप्रदेश के हनुमना सीएचसी में भर्ती करवाया।

दुर्घटना का विवरण मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के धवई गांव निवासी 28 वर्षीय लल्लू राम सोमवार की रात अपने गांव से सवारियों को मिर्जापुर छोड़ने के बाद मंगलवार भोर में घर लौट रहे थे। जैसे ही लहुरियादह गांव में पहुंचे लल्लू को अचानक झपकी आ गई। जिससे आगे ईंट लादकर मध्यप्रदेश की तरफ जा रहे ट्रैक्टर...