Mirzapur News: इलेक्ट्रानिक दुकान के संचालक को सोनभद्र पुलिस ने उठाया
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय बाजार में शनिवार को पहुंची सोनभद्र क्राइम ब्रांच टीम ने एक इलेक्ट्रानिक दुकान के संचालक को हिरासत में लिया और उसे लेकर सोनभद्र चली गई। आरोपी पर साइबर ठगी कर 7.68 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। मामले को लेकर बाजार में पूरे दिन ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा बनी रही। राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में एक व्यक्ति की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। वह दोपहर अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दुकान पर सोनभद्र क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। दुकान के संचालक को हिरासत में लेकर अपने सोनभद्र चली गई। आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक क्राइम ब्रांच की टीम संचालक को लेकर निकल गई। इस संदर्भ में राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि राजगढ़ बाजार निवासी एक व्यक्ति अपने घर में ही इलेक्ट्रॉनिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.