Mirzapur News: इमलियाचट्टी-अदलहाट मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 36.52 करोड़ स्वीकृत
मिर्जापुर, नवम्बर 21 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। मड़िहान विधानसभा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इमलियाचट्टी से नहर होते हुए अदलहाट तक करीब दस किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 36.52 करोड़ रुपये की स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद लंबे समय से जर्जर सड़क के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है।सड़क की खराब होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से इमलियाचट्टी, अदलहाट समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का सड़क संपर्क मजबूत होने के साथ कृषि, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.