Mirzapur News: इनवर्टर लगाते समय युवक झुलसा
मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में इनवर्टर लगाते समय करंट की चपेट में आन से युवक झुलस गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। सोनगढ़ा गांव निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार रविवार की दोपहर घर में इनवर्टर लगा रहा था। उसी समय बिजली का तार उसके हाथ में छू गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से झुलस गया। डाक्टरों ने उपचार के बाद युवक की हालत स्थिर बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.