Mirzapur News: इनर व्हील समन्वय ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय ने महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की। इस अवसर पर क्लब की ओर से कहा गया कि यह पहल महिला को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उसकी आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। सिलाई मशीन के माध्यम से वह अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते हुए आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो सकेगी। यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष अंजू साध के नेतृत्व में संपन्न हुआ। क्लब की सचिव रजनी गुप्ता, संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता, सुप्रीत कौर, रितु सरना एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.