Mirzapur News: इनरव्हील के स्वास्थ्य शिविर में 550 लोगों की जांच
मिर्जापुर, जुलाई 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर की ओर से रामकृष्ण सेवाश्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 550 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। जनरल मेडिसिन, चर्म एवं गुप्त रोग, हृदय रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, हड्डी रोग, गुर्दा एवं मूत्र रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ फिजियोथेरेपिस्ट ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों की बीपी, शुगर, बीएमडी, हीमोग्लोबिन, प्रोस्टेट तथा यूरोफ्लोमेट्री सहित विभिन्न जांच निशुल्क की गईं। क्लब की अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों से समय पर अपना उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.