मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के मोर्चाघर स्थित सीएमओ कार्यालय के विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को इंडियन रेडक्रास सोसायटी की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव कराया गया। निर्वाचन अधिकारी/सीएमओ डॉ.केके मिश्रा ने पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। संस्था के संरक्षक सिद्धनाथ सिंह ने चेयरमैन के लिए आशुतोष दुबे के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका सभी आजीवन सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से समर्थन किया। उप सभापति डॉ. खुशबू शिखांगी, कोषाध्यक्ष डॉ. लालमणी सिंह चुने गए। कार्यकारणी सदस्यों में मनीष दुबे, मीनू मिश्रा, डॉ. एसएन पाठक, बसंतलाल जायसवाल, शमशाद मोहम्मद, क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव, डॉ.मुकेश यादव, डॉ.अंजनी श्रीवास्तव, प्रांजल अग्रहरि कमलेश दुबे कार्यकारणी सदस्य चुने गए।...