मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सीएमओ को पत्रक सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए संघ की पदाधिकारियों ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा दिन-रात पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। मातृ-शिशु देखभाल, टीकाकरण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और समय से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नियमित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा, बकाए का भुगतान, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा, उत्पीड़न पर रोक की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...