मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएचओ ने आशाओं एवं कर्मचारियों को टीबी रोग के संपूर्ण लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही टीबी पीड़ित को सरकार से मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।राजगढ़ सीएचसी के डाट्स प्रभारी अजीत सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि इलाज पूर्ण कर चुके मरीजों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीबी चैंपियन बनाने का भी प्रयास करें। जिससे नए टीबी मरीजों के मनोबल को मजबूती दिया जा सके। ताकि क्षय रोग उन्मूलन पर विजय प्राप्त किया जा सके। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: टीबी रोग के लक्षण के बारे में दी जानकारी इस दौरान राहुल सिंह,प्रभात सिंह, जेड अहमद, प्रभा...