Mirzapur News: आलू लदा तेज रफ्तार ट्रक में मारा टक्कर,कार के पखच्चे उड़े
मिर्जापुर, जुलाई 5 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा पुलिस चौकी के बगल मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर रविवार की सुबह छह बजे आलू लदे अनियंत्रित ट्रक ने गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी की कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि परखच्चे उड़ गए,लेकिन कार चालक व सवार बाल बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश दुबे अपनी निजी कार से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर पहुंचे पीछे से आ रही आलू लदा अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। कार कुछ दूर तक सड़क पर घिसटती रही। कार में सवार आरक्षी विपिन कुमार भी घायल हो गए। सूचना पर नटवां चौकी प्रभारी ने चालक व ट्रक को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि सात माह पहले उन्होंने कार लिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.