Mirzapur News: आरव क्रिकेट एकेडमी ने बजाज स्कूल को 13 रनों से हराया
मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। 10 वीं बी डिवीजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी और बजाज स्कूल के बीच 15-15 ओवर का मैच खेला गया। टॉस जीत कर बजाज स्कूल ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए आरव की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट 142 रन बनाए। सुजीत पाल ने 79, हरीओम ने 15 और निखिल ने 11 रन बनाए। शाश्वत दो, प्रिंस दो और राजवीर रस्तोगी ने एक विकेट प्राप्त किए। जवाब में बजाज स्कूल बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। राजवीर रस्तोगी ने नाबाद 72 रन, नमन केसरवानी 16 और शौर्य ने 14 रन बनाए। विनीत दो, शिवम दो एवं हरीओम और आर्यन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। अम्पायरिंग राज कुमार यादव, बृजेश यादव और स्कोरर अमर ज्योति विश्वकर्मा रहे। सत्यम राय, लवकुश शुक्ला, वन्दना यादव, डॉ. अभय मौर्या उपस्थित रहे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.