Mirzapur News: आरटीओ ने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर जताई नाराजगी
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। संभागीय परिवहन अधिकारी उदयवीर सिंह ने आरटीओ कार्यालय में जिले के ट्रक, बस, आटो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि ओवर लोड वाहनों का संचालन कदापि न किया जाए। यदि ओवरलोड वाहन पाए गए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहाकि केवल मालवाहक वाहन ही नहीं सवारी वाहनों में भी ओवरलोड सवारियां न बैठाया जाए। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए ओवरलोड वाहनों का संचालन रोकना होगा। उन्होने कहाकि सभी वाहन मालिक और एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी वाहन चालकों के चरित्र का सत्यापन अवश्य कराएं। खासकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों से वाहन कदापि न चलवाया जाए। वैसे परिवहन विभाग ऐसे चालकों पर नजर रखे हुए है। यदि कोई चालक नशे की हालत में पाया गया तो उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.