मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के घुरहूपट्टी रोड स्थित कोरल कांवेंट स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा आयत वकार पुत्री इशरत वकार ने हिंदुस्तान ओलंपियाड वर्ष-2025 के जिला टापरों की सूची में स्थान बना कर विद्यालय का नाम रोशन करने में सफल रहे। डिस्ट्रिक्ट टॉपरों की सूची में होनहार आयत को तीसरा पुरस्कार ग्यारह सौ रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव ने शनिवार को पिता और विद्यालय के अध्यापकों की मौजूदगी में आयत को चेक प्रदान किया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों को तराशने का सबसे मजबूत आधार हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होना है। इससे बच्चों को खुद की तैयारी का आकलन होता है। माता-पिता के साथ-साथ स्कूल को भी बच्चों की क्षमता परखने का मौका मिलता है। उन्होंने हिंदुस्तान की इस पहल की सराहना की...