मिर्जापुर, जुलाई 11 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के देवरी दुबार खास में दो दिन पूर्व आम तोड़ने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। गांव निवासी गुड्डू मौर्या ने बताया कि दो दिन पूर्व आम तोड़ने को लेकर विपक्षी घर पर चढ़ आए। पत्नी 35 वर्षीय पुष्पा व पुत्री 12 वर्षीय जानकी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित का आरोप हैकि संतनगर थाने पर फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोपी हैकि आरोपी पर कार्रवाई के बजाय पैसे लेकर पुलिस ने सुलह करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...