मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार की सुबह हाइवे से तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे सीवान में आम के पेड़ में फंदे पर लटकता ट्रक चालक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान लालगंज निवासी के रुप में हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के थर परसिया गांव निवासी उमाकृष्ण दुबे के बड़े पुत्र 50 वर्षीय भोलानाथ दुबे मध्यप्रदेश के रीवां से मंगलवार की दोपहर अपने पैतृक गांव के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाली में जमीन से ...