Mirzapur News: आम का पेड़ गिरा, चपेट में आकर दो जख्मी
मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गाँव में शनिवार की भोर में आम का पेड़ भरभरा कर मकान पर गिर गया। हैंडपंप की एक पाइप के सहारे पेड़ की वजनी डाल लटक गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के अंदर 65 वर्षीय लालमणि, उनकी पत्नी व एक छोटा बच्चा था। पेड़ की एक छोटी डाल के नीचे दबने से मकान मालिक तथा सात वर्षीय उसका नाती चोटल हो गए। जबकि पत्नी बाल बाल बच गई। मकान मालिक ने बताया कि मोटा तना हैंडपंप की पाइप पर टिक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना एसडीएम सदर को दी गई। लालगंज वन प्रभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी विनयेंद्र यादव ने कहाकि मकान के आस पास खतरे का सबब बने पुराने पेड़ों को कटवाने के लिए परमिशन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.