मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सेतु निगम ने आमघाट फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त अप्रोच मार्ग के मरम्मत का कार्य शुक्रवार को शुरू करा दिया। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता रोहित मिश्र ने सुबह क्षतिग्रस्त अप्रोच मार्ग का निरीक्षण करने के बाद मरम्मत कार्य के लिए ओवर पर वाहनों का आवागमन रोकवा दिया। वहीं फ्लाइओवर का निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने श्रमिकों और जेसीबी की मदद से एप्रोच मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर क्षतिग्रस्त अप्रोच मार्ग दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके बाद फ्लाइओवर से आवागमन शुरू हो सकता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दरका हाईवें का सीना, आवागमन में वाहन स्वामी पसीना-पसीनाबरसात का प्रभाव जिले में हुई बरसात से गुरुवार को आमघाट रेलवे क्रासिंग पर छह माह पूर्व...