Mirzapur News: आभूषण साफ करने के बहाने मंगलसूत्र और झुमका उड़ाया, दो गिरफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 15 -- आभूषण साफ करने के बहाने चोरी Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । चुनार थाना क्षेत्र के शिल्पी गांव में आभूषण साफ करने के बहाने महिला के सोने के मंगलसूत्र और झुमके लेकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार धर दबोचा। महिला को नकली आभूषण थमाकर आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने चोरी के आभूषण बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। चुनार के शिल्पी गांव निवासी गीता देवी पत्नी राम सिंह मंगलवार की दोपहर घर में अकेली थीं। उसी समय दो युवक पहुंचे और आभूषण साफ करने की बात कहकर उनका विश्वास जीत लिया। दोनों ने गीता देवी का सोने का मंगलसूत्र और झुमका साफ करने के बहाने ले लिया। इसके बाद असली गहनों की जगह नकली आभूषण देकर मौके से फरार हो गए। महिला को घटना की जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए। कुछ देर बाद घर पहुंचे पति राम सिंह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.