Mirzapur News: आपसी विवाद में मनबढ़ ने युवक पर लाठी से किया वार, मौत
मिर्जापुर, नवम्बर 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में बीती रात मनबढ़ ने युवक पर लाठी से वार कर दिया। घायल युवक की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बामी गांव निवासी 35 वर्षीय संजय घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था। बीती रात किसी बात को लेकर उसका गांव के ही एक मनबढ़ युवक से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने संजय के सिर पर लाठी से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.