Mirzapur News: आदर्श जनता इंटर कॉलेज का वार्षिक स्थापना समारोह आज
मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: अदलहाट। क्षेत्र के चतुरीपुर स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक स्व. लालता सिंह (पहलवान साहब) की स्मृति में वार्षिक स्थापना समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। समारोह विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने बताया की समारोह में मुख्य अतिथि चकिया के विधायक कैलाश आचार्य को आमंत्रित किया गया है। वहीं विशिष्ट अतिथि के चंदौली के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तथा चकिया के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान होंगे। आयोजन में विद्यालय के अध्यक्ष हिम्मत बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष रंग बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष नित्य प्रकाश सिंह तथा प्रधानाचार्य अजय कुमार भारती की प्रमुख भूमिका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.