मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा में शुक्रवार को बाबा जयगुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज ने जनसमुदाय को आनंदमय जीवन के लिए मंत्र दिया। कहा कि जन्म-जन्मान्तर का पुण्य जब उदय होने पर मानव शरीर प्राप्त होता है। इसमें एक आंख और कान है। जिसके द्वारा ऊपरी लोकों को देखा जा सकता है और परमात्मा की आवाज को सुना जा सकता है। भजन जीवात्मा का भोजन है।महाराज जी ने आगे कहा कि आत्म कल्याण की साधना करने के लिए शाकाहारी, सदाचारी व नशामुक्त बनना होगा। मानवीय धर्म का पालन करना होगा। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रेम,दया,करुणा,अहिंसा आदि सदगुणों का गहना पहनने के लिए प्रेरित किया। शाकाहार को सुखद आहार बताया। कहा कि नशा अपराधों की जड़ है। इससे दूर रहने और अच्छे समाज के ...