Mirzapur News: आटो से बैग चुराने वाला धराया
मिर्जापुर, अगस्त 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने आटो से बैग चुराने वाले आरोपी को गुरुवार धर दबोचा। 26 अगस्त को जमालपुर के महेवा छिवलहा निवासी शिवमूरत ने अज्ञात के विरूद्ध ऑटो से यात्रा के दौरान बैग चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी चंदौली के मुगलसराय के सेमरा निवासी सुजीत कुमार को कैलहट पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का बैग, उसमें रखे आभूषण व नगदी बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.