Mirzapur News: आटो की सीट पर थैले में रखे 18 हजार रुपये लेकर भागे उचक्के
मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के भटेवरा गांव में मंगलवार की शाम आटो की सीट पर थैले में रखे 18 हजार रुपये लेकर बाइक सवार उचक्के भाग निकले। पीड़िता की सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि गांव निवासी रामराजी देवी अपने पति के साथ आटो से बैंक रुपये निकालने गई थी। खाते से 18 हजार रुपये निकालीं। थैले में रखकर वापस पति संग लौट रही थीं। जैसे ही भटेवरा गांव के पास पहुंची। तभी पीछे से बाइक सवार आए और आटो की सीट पर रखा थैला लेकर भाग निकले। पीड़िता ने तत्काल घटना की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Munger News: बाइक चोरी मामले मे रामबिहारीपुर से एक गिरफ्तार पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Munger News: बाइक चोरी मामले मे रामबिहारीपुर से एक गिरफ्तार
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.